सीओ ने सरकारी गाड़ी में बनाया पै’ग:न’शे में जमकर किया हंगामा, पत्नी के साथ की मा’रपीट और दी गा’लियां

मुंगेर में एक अंचल अधिकारी का बीच सड़क पर ही पैग बनाते है। शराब के साथ टेटिया बंबर के सीओ विनोद कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे सरकारी वाहन में दिख रहे हैं, जिनमें उनके साथ शराब की बोतल भी है। बीच सड़क अपनी गाड़ी में सीओ ने जमकर हंगामा किया। हालांकि सीओ ने इससे इनकार किया है।

वीडियो में सीओ विनोद कुमार बीच बाजार सड़क किनारे सरकारी वाहन में बैठे हैं, जहां कोई व्यक्ति उन्हें शराब व पानी की बोतल दे रहा है। वहीं कुछ देर बाद अपनी गाड़ी में ही विनोद कुमार गाड़ी में नशे में धुत होकर गिर गए।

यह देख उनके कुछ सहयोगियों ने उन्हें घर पहुंचाया। सीओ घर पर भी चुप नहीं बैठे। घर पर भी उसने जमकर बवाल काटा। अपनी पत्नी को भद्दी गालियां दी और इसके बाद मारपीट करने लगे।

वीडियो में एक जगह वे अपने घर में सोए हैं, लेकिन कमरे के आलमीरा पर अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू का एक भरा तो एक खाली बोतल दिख रहा है। मामले में प्रशासनिक अधिकारी भी पल्ला झाड़ रहे हैं। कार्रवाई करने की बजाय वीडियो नहीं देखने की बात कही। हालांकि मुंगेर डीएम को अंचलाधिकारी का शराब में झूमता वीडियो भेज दिया गया है।

इस मामले में मुंगेर डीएम नवीन कुमार ने कहा कि विडियो अभी देखा नहीं है। कृपया उपलब्ध कराएं। किसी सरकारी अधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना जघन्य अपराध माना जाऐगा। वीडियो जांच के बाद सत्यता पाए जाने पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.