बांका में सड़क दु’र्घटना, युवक की मौ’त:ननिहाल से बारात जा रहा था, अज्ञात ट्र’क ने मा’री ठो’कर

बांका – कटोरिया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बहदिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में शनिवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत हिंडोलावरण गांव के धनेश्वर यादव पिता तीतू यादव बताया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को युवक अपने नानी घर थाना क्षेत्र के जमखुंट बाराटांड़ गांव से अपनी बाइक द्वारा थाना क्षेत्र के राधानगर नारदो गांव बारात आ रहा था। इसी दौरान बहदिया मोड़ के पास सामने से एक अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।इधर पीछे से आ रहे बारातियों ने सड़क पर गिरे युवक को देख परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अनि मनीष कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे।

पुलिस द्वारा युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कागजी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.