सीवान के लकड़ी नाबीगंज थाना क्षेत्र के किशुनपूरा गांव में रविवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें किशुनपूरा गांव के रहने वाले बागेंद्र सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि अमरजीत कुमार सिंह सीवान सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालक का काम करता है। वह अपने घर आया हुआ था इसी बीच पड़ोसियों से किसी भी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्के जमकर लाठी-डंडे चले इस घटना में अमरजीत कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती है। उनके पड़ोसी दबंग किस्म के है।

रविवार को अमरजीत कुमार सिंह एंबुलेंस चला कर अपने घर लौटा था। इसी बीच उनके पड़ोसियों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। काफी समझाने बुझाने के बावजूद इनके पड़ोसी नहीं माने। जिसके बाद एक पक्ष ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इधर मारपीट की घटना के बाद लकड़ी नवीगंज थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है।

