दिल्ली के टूरिस्टों की गाड़ी खाई में गिरी:कुल्लू के घियागी के पास हुए हा’दसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौ’त, 3 घा’यल

हिमाचल के कुल्लू में औट-लुहरी एनएच-305 पर घियागी के पास दिल्ली के टूरिस्टों की गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हो गए हैं। मरने वालों में 1 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। 3 घायलों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

खाई में पड़ा पुरुष का शव।

हादसे की सूचना के बाद बंजार पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में मृत टूरिस्टों के शवों को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को दिल्ली के टूरिस्ट जिभी, जलोड़ी पास घूमने निकले थे। इस दौरान घियागी के पास उनकी गाड़ी करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

गाड़ी के पास पड़ा पुरुष का शव।

क्षेत्र में कोई गांव या बस्ती ना होने के कारण रात को हादसे का पता नहीं चल पाया। सुबह जब सड़क पर काम करने वाली लेबर क्षेत्र में पहुंची तो उन्होंने खाई में गिरी गाड़ी को देखा।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक घायल महिला पेड़ पर फंसी हुई थी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.