मुजफ्फरपुर: कल से लिच्छवी समेत 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द: 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

ब‍िहार के समस्‍तीपुर और सोनपुर ड‍िव‍िजनों पर सब-वे निर्माण के कारण रेलवे ने इस रूट पर ट्रैफिक ब्‍लॉक का ऐलान क‍िया है। इस वजह से रूट पर कई ट्रेनों को रद्द क‍िया जा रहा है। साथ ही पूर्व मध्‍य रेलवे ने कई ट्रेनों के लिए शॉर्ट टर्म‍िनेशन, शॉर्ट ऑर्ज‍िनेशन और डायवर्जन का न‍िर्णय भी ल‍िया है।

दरअसल, छपरा ग्रामीण-सोनपुर रेलखंड के मध्य समपार फाटक के स्थान पर लिमिटेड हाईटेड सब-वे (एल.एच.एस.) के निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा।

इस दौरान 17, 24, 31 मई और 7 जून को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक 5 घंटे तक ट्रेनों के परिचालन पर प्रभावित रहेगा। इसके मद्देनजर इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया। साथ ही लिच्छवी समय आधा दर्जन ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रद्द की गई ट्रेनें

  • 17, 24, 31 मई एवं 07 जून को सोनपुर से खुलने वाली 05247 सोनपुर-छपरा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 17, 24, 31 मई एवं 07 जून को छपरा से खुलने वाली 05248 छपरा-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 17, 24, 31 मई एवं 07 जून को सीतामढ़ी से खुलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 18 एवं 25 मई तथा 01 एवं 08 जून को आनंद विहार टर्मिनस से खुलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 17, 24, 31 मई एवं 07 जून को जयनगर से खुलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 20 एवं 27 मई तथा 03 एवं 10 जून को अमृतसर से खुलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

पुनर्निर्धारित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें

  • 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर से 16, 23 एवं 30 मई तथा 06 जून को 210 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 16, 23 एवं 30 मई को 150 मिनट तथा 06 जून को 190 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।
  • 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस गुवाहाटी से 16, 23 एवं 30 मई को 90 मिनट तथा 06 जून को 150 मिनट पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.