लीची ढुलाई के लिए पवन एक्सप्रेस में 20 से उच्च क्षमता वाली पार्सल वैन

मुजफ्फरपुर। पवन एक्सप्रेस से लीची ढुलाई को लेकर संशय समाप्त हो गया है। इसके लिए 20 मई से इस ट्रेन में उच्च क्षमता वाली पार्सल वैन लगाई जाएगी। इस बात की जानकारी सोनपुर रेलमंडल प्रबंधक नीलमणि से मंगलवार को दी।

रेलवे की इस घोषणा के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। पूर्व-मध्य रेल एवं सोनपुर रेलमंडल की पहल पर इलाहाबाद रेलमंडल के अधिकारियों से वार्ता कर सहमति ले ली गई है।

बता दें कि 11062 पवन एक्सप्रेस में उच्च क्षमता की पार्सल वैन लाने के लिए लीची व्यवसायियों को अनुमति नहीं मिल रही थी। छोटी पार्सल वैन से मुंबई आदि शहरों के लिए काफी कम लीची भेजी जा रही थी।

इसको लेकर जिला प्रशासन के समक्ष लीची व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह के साथ कुछ किसानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही 20 मई से पवन एक्सप्रेस के सामने धरना देकर ट्रेन रोकने की घोषणा की थी।

इसको लेकर पूर्व-मध्य रेल और सोनपुर रेलमंडल के अधिकारियों द्वारा वीपी लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। इलाहाबाद मंडल में कुछ अड़चन आ रही थी। अड़चन दूर होने पर सोनपुर रेलमंडल ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। इन ट्रेनों में भी आवश्यकतानुसार लगाई जाएंगी पार्सल वैन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading