बूढ़ी गंडक नदी के 59 कमजोर स्थल चिह्नित, नहीं हुई तैयारी तो बाढ़ से हो सकती परेशानी

मुजफ्फरपुर। मानसून की दस्तक से पूर्व बाढ़ की तैयारी में विभाग जुट गया है। जलसंसाधन विभाग की ओर से मोतीपुर व कांटी में दो टूटे तटबंधों की मरम्मत कराई गई है। आपदा विभाग की ओर से जिले में अलग-अलग तटबंधों पर 59 कमजोर  स्थल हैं। इन स्थलों की मरम्मत का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया गया है।

इस बीच जल संसाधन विभाग तटबंध में बने 252 स्लूस गेट की मरम्मत का काम भी कर रहा है। इसके तहत स्लुस गेट की ग्रिङ्क्षसग से लेकर चदरा की मरम्मत कराई जा रही है। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. बबन पांडेय ने बताया कि कमजोर बांध जहां है वहां बचाव के इंतजाम रहेंगे। बाढ के समय वहां निगरानी होगी।

आपदा कार्यालय के मुताबिक बाढ से बचाव को लेकर 348 नाविकों व 155 गोताखोरों की सूची तैयार की गई है। चिह्नित लोगों को एसडीआरएफ की टीम प्रशिक्षित करेगी।

मानव के लिए 479 और पशुओं के लिए 39 शरणस्थली निर्धारित की गई है।जिले के पास पांच मोटरबोट और एसडीआरएफ के पास आठ मोटरबोट उपलब्ध हैं। आपदा समहर्ता डा.अजय कुमार ने बताया कि बाढ से बचाव की हर स्तर पर तैयारी चल रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। सीएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ब्लीचिंग पावडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हेलोजेन टेबलेट के लिए मुखयालय को लिखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading