10 से 15 मिनट पर आपके पास पुलिस की टीम मदद करने पहुंच जाएगी

बेतिया। अब किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए अलग-अलग नंबरों को याद रखने की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। आपको सिर्फ 112 नंबर याद रखना है।

इस नंबर पर डायल करते ही शहरी क्षेत्र में 5 से 10 और ग्रामीण इलाकों में अधिकतम 10 से 15 मिनट पर आपके पास पुलिस की टीम मदद करने पहुंच जाएगी।

इसके लिए जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहां 24 घंटा तीन शिफ्ट में काम होगा। पूरा सिस्टम जीपीएस से कनेक्ट रहेगा।

 

इससे संबंधित पुलिस की स्पेशल टीम 24 घंटा जिला के विभिन्न इलाकों में मुव करती रहेगी। जैसे ही कोई 112 नंबर पर कॉल करेगा, जीपीएस की मदद से उसका लोकेशन पता चल जाएगा।

इसके बाद वहां पुलिस की टीम पहुंचेगी और संबंधित व्यक्ति को मदद पहुंचाएगी। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि जल्द ही इस पर काम शुरू होना है। इस माह में काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading