“नकली नहीं.. असली गे’म खेलो” कहकर PUBG-Free Fire खेल रहे दोस्त को मा’र दी गो’ली

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दोस्त ने ही अपने दोस्त को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार किशोर अपने घर पर मोबाइल में गेम खेल रहा था, तभी उसका दोस्त आया और उसे गोली मार दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.

ऑनलाइन गेम के विवाद में चली गोली: जानकारी के अनुसार एक किशोर अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम (फ्री फायर/पबजी) खेल रहा था. इसी दौरान उसका दोस्त वहां पहुंचा और कथित तौर पर कहा कि नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं. इसके तुरंत बाद उसने किशोर को गोली मार दी.

पैर में लगी गोली: गोली किशोर के बाएं पैर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घायल को पहले बारसोई अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया.

मां ने क्या कहा?: घायल किशोर ने बताया कि वह सामान्य रूप से गेम खेल रहा था. तभी अचानक उस पर हमला कर दिया गया. वहीं उसकी मां का कहना है कि उनका बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था. तभी उसके दोस्त ने उसे गोली मार दी.

युवाओं में बढ़ रही गेमिंग की लत: स्थानीय लोग इस घटना को ऑनलाइन गेम के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि असली वजह क्या है, इसकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो पाएगी. इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि युवाओं में बढ़ती गेमिंग की लत और आक्रामकता कहीं खतरनाक रूप तो नहीं ले रही है.

जांच में जुटी पुलिस: पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है. वहीं, घायल के परिजन दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं. फिलहाल किशोर का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading