चंडीगढ़: पंचकूला स्थित एटीएएम ऑडिटोरियम में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित Big Dance Competition Season 2 के ग्रैंड फिनाले में कृतिका झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता, डांसर एवं कोरियोग्राफर सुशांत पुजारी ने उन्हें ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


प्रतियोगिता में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा और कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कृतिका झा हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित लकी डांस एकेडमी में नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस उपलब्धि में उनके डांस गुरु लकी सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और निरंतर सहयोग को दिया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कृतिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गुरु और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और नृत्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

उनकी सफलता क्षेत्र की उभरती हुई डांस प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और अन्य युवाओं को भी अपने हुनर को निखारकर बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कृतिका झा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
