श्री राम जानकी बड़ी मठ एवं अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

मुजफ्फरपुर: आज श्री राम जानकी बड़ी मठ नरियार पानापुर मोतीपुर मुजफ्फरपुर और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में नरियार ,पानापुर गोसाईपुर, खरिका , वीरपुर के लोगों जो नेत्र संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे उन लोगों ने अपने-अपने नेत्र जांच करवाकर निशुल्क दवा, चश्मा एवं जो लोग मोतियाबिंद से पीड़ित थे,

उन लोगों का निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया , उन लोगों का निशुल्क ऑपरेशन अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिकचक में किया जाएगा।

वहीं महंत प्रेम शंकर दास जी ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों एवं डाक्टर को धन्यवाद दिया। पुनः जनवरी 2027 में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.