मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाना क्षेत्र के लोदिया स्थित स्टेट हाईवे पर बस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौ’त हो गई। दु’र्घटना के बाद चालक फ’रार हो गया।
बताते हैं कि कथैया थाना क्षेत्र के ठीकहां निवासी निखिल कुमार (25) फुलवरिया निवासी ददन राय के पुत्र पिंटू राय के साथ दोस्त की शादी में शामिल होने जाने की बात कहकर सोमवार को घर से बाइक से निकले थे।
इसी दौरान लोदिया स्थित स्टेट हाईवे पर सुबह करीब 10:30 बजे अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दोनों लोगों को रौं’द दिया। घ’टना को अंजाम देने के बाद चालक बस लेकर भा’ग निकला।
देवरिया थाना अंतर्गत झपही देवी मंदिर के पास वह बस छोड़कर फ’रार हो गया। देवरिया पुलिस ने बस को क’ब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक देवरिया की ओर से व बस सिवान से कोलकाता की तरफ जा रही थी। दोनों में आमने-सामने ट’क्कर हो गई।
बताते हैं कि बाइक सहित दोनों सवार करीब 10 फीट हवा में उड़ गए तथा पुन: बस के सामने गिरे। इससे बस का शीशा चकनाचूर हो गया। घ’टना की सूचना पर दल-बल के साथ थानाध्यक्ष राजेश रंजन व प्रशिक्षु दारोगा राजेश कुमार पहुंचे।दोनों श’वों को पो’स्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान कुछ देर के लिए स्टेट हाईवे पर यातायात बा’धित रहा। बाद में पुलिस ने आवागमन सुचारु कराया। घ’टना की जानकारी मिलते ही स्वजन में को’हराम मच गया। निखिल कुमार के स्वजन ने बताया कि वह दिल्ली में रहता था। अभी दो दिन पहले ही यहां आया था।
