बारात गए स्वर्ण कारोबारी की ह’त्या, कहां पर श’व का दफनाया, जानें विस्तार से…..

समस्तीपुर। रोसड़ा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मोहल्ला वार्ड-16 में चार दिन पूर्व शनिवार को बारात निकले स्वर्ण कारोबारी 26 वर्षीय शिवरतन कुमार की ह’त्या कर दी गई। ह’त्या के आ’रोपितों ने श’व को घर के आंगन में दफना दिया और जलावन रख दिया। पीड़ित स्वजनों के द्वारा घ’टना की सूचना मिलने बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर ह’त्यारों का सुराग ढूंढा। बुधवार सुबह हसनपुर के नयानगर के मोहिउद्दीपुर गांव स्थित एक घर के आंगन में द’फना कर रखे गए श’व को जमीन से बाहर निकाला गया।

पुलिस टीम श’व क’ब्जे में लेकर सदर अस्पताल पो’स्टमार्टम के लिए पहुंची। जहां मेडिकल टीम गठित कर श’व का अंत्यपरीक्षण किया जाएगा। पुलिस ने घ’टनास्थल से गृहस्वामी समेत दो को हि’रासत में लिया है।

रोसड़ा के लक्ष्मीनारायण वार्ड-16 निवासी राजकिशोर ठाकुर के तीसरे पुत्र 26 वर्षीय शिवरतन कुमार की दलसिंहसराय के खोदावंदपुर में स्वर्णाभूषण की अपनी दुकान है। पीड़ित पिता ने बताया कि 14 मई यानी शनिवार की शाम शिवरतन ने अपनी दुकान से मोबाइल कॉल करते हुए दलसिंहसराय में कहीं बारात जाने की सूचना दी।

रविवार सुबह तक जब वह घर वापस नहीं आया तो शं’का होने लगी। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा था। आसपास खोजबीन किया और रिश्तेदारों से भी मालूम किया, लेकिन कोई सु’राग नहीं मिला। स्थानीय पुलिस को घ’टना की जानकारी दी गई। फिलहाल, ह’त्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.