
SHEOHAR : शिवहर जिले में पुलिस ने न्यू ईयर के मौके पर शराब की तस्करी करते दारोगा के दो बेटे सहित सात अन्य तस्कर को शराब के साथ धर दबोचा है. बिहार में शराबबंदी के बाद शराब की तस्करी की खबर आम है. लेकिन इस बार शराब तस्करी के आरोप में दारोगा के दो बेटों की गिरफ्तारी हुई है. खबर के मुताबिक पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू ईयर पार्टी के लिए शराब की खेप इकट्ठी की जा रही है. जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस के नगर थानाध्यक्ष सह ईंसपेक्टर अशोक कुमार राय एवं तरियानी थानाध्यक्ष सह ईंसपेक्टर रामअषिश कामती के द्वारा की गई कार्रवाई में जाल बिछाकर छापेमारी की.
इस छापेमारी में दारोगा के दो बेटे के साथ सात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से 340 बोतल विदेशी शराब के साथ, एक बोलेरो, 11 हजार कैश, 6 मोबाइल भी बरामद किया गया है. नगर थाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने जानकारी दी है कि शिवहर राजस्थान चौक से 6 कार्टून शराब को एक बोलेरो को जप्त किया गया है, वही 340 बोतल देसी शराब 11000 नगदी, 6 मोबाइल को भी जप्त किया गया है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया है कि शराब तस्कर नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
