सचिन-अंजलि के लिए सुपरफैन सुधीर मुजफ्फरपुर की शाही लीची व लहठी लेकर मुंबई रवाना

वर्ल्ड क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर व उनकी पत्नी डॉ. अंजली अपने मैरेज-डे पर इस बार मुजफ्फरपुर की शाही लीची का स्वाद चखेंगे। 24 मई को उनके मैरेज-डे को यादगार बनाने के लिए उनके सुपरफैन सुधीर कुमार गौतम रविवार शाम पवन एक्सप्रेस से मुंबई रवाना हो गए। वे अपने साथ अंजली तेंदुलकर के लिए खास तौर पर बनाई गई लहठी भी ले गए हैं।

सचिन-अंजलि के लिए सुपरफैन सुधीर मुजफ्फरपुर की शाही लीची व लहठी लेकर मुंबई  रवाना

सचिन के बांद्रा स्थित आवास पर बोचहां के महेश प्रसाद सिंह के बागान की लीची लेकर सुधीर पहुंचेंगे। इसके साथ डॉ. अंजली को मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध खूबसूरत लहठी उपहार के रूप में भेंट करेंगे। लहठी इस्लामपुर के कारीगर को ऑर्डर देकर बनवाई गई है।

पाकिस्तानी क्रिकेट चाचा की तरह मिले सुविधाएं :

सुधीर कुमार गौतम की अब एक ही तमन्ना रह गई है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का क्रिकेट फैन बनना। इसके लिए वह पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार से लेकर वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली से गुहार लगा चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में भी इंडियन क्रिकेट फैन के रूप में सुधीर मशहूर हैं।

सुधीर ने बटर्य कि जिस तरह पाकिस्तान में अब्दुल जलील पाकिस्तानी क्रिकेट चाचा के नाम से बेहद मशहूर हैं। पाकिस्तान के हर मैच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनका सारा खर्च उठाता है। उसी तरह सुधीर की भी इच्छा है कि बीसीसीआई भी टीम इंडिया के हर मैच में सारी उन्हें सुविधाएं प्रदान करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading