नौंवी क्लास की छात्रा रेडलाइट एरिया से भा’गकर निकली, पीछा कर पकड़ लिया द’लालों ने, जानें पूरा मामला….

बेगूसराय। बेगसूराय के बखरी का नदैल घाट रेडलाइट एरिया की वजह से ब’दनाम रहा है। रोहतास की एक नाबालिग लड़की को बेचने के लिए यहां लाया गया था। लड़की भागकर किसी तरह ग्रामीणों की मदद से पुलिस तक पहुंच गई। इस मामले की पड़ताल के लिए रविवार को डीएसपी चंदन कुमार ने मानव तस्करी के लिए ब’दनाम रेडलाइट एरिया में छा’पेमारी की। बताया जा रहा है कि छा’पेमारी में एक घर से आ’पत्तिजनक चीजें मिली हैं।

रेडलाइट एरिया से भागकर पुलिस के हाथ लगी लड़की के मुताबिक वह नवम वर्ग की छात्रा है। जिसे करीब दो माह पूर्व स्कूल से आने के क्रम में अकेला पाकर अगवा कर मानव देह के सौदागरों द्वारा किशनगंज में रखा गया था। पांच दिन पूर्व वहां के चकलाघर की द’लाल ने उसे बखरी भिजवा दिया था और अब उसे सीतामढ़ी भिजवाने की तैयारी चल रही थी।

 

बताया जा रहा है कि शनिवार की अलसुबह वह घर के सभी लोगों को सोता छोड़ कर छत से कू’द कर भा’गने में सफल रही। रास्ते में चकला घर के गु’र्गो ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और रामपुर में पकड़ लिया था। किंतु स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे ब’दमाश के चं’गुल से छुड़ाकर पुलिस को सूचना देकर थाना पर लाया गया।

 

मामले में एसडीपीओ ने बताया कि लड़की को जहां रखा गया था, उसने उस घर और आदमी की शि’नाख्त कर ली है। घर का मालिक संजय खलीफा है। संजय छा’पेमारी के दौरान अपने घर से भा’गने में सफल रहा।

लड़की के मां-बाप को सूचना देकर बुलाया गया है। मामले में प्रा’थमिकी दर्ज करते हुए मानव त’स्करों के खिलाफ स’ख्त से स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शुरुआत में लड़की ने घर जाने से यह कहकर इंकार कर दिया था कि उसके घर वाले स्वीकार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading