सागर पोखरा सौंदर्यीकरण कार्य का कल ​​​​​​​उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन:उद्घाटन के लिए पूरा सज-धज कर तैयार है सागर पोखरा

बेतिया में करोड़ों की लागत से सजधज कर तैयार सागर पोखरा का 24 मई को उद्घाटन होगा। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ कई नई योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। सागर पोखरा का पूरा इलाका सज-धज कर तैयार है। नगर निगम उद्घाटन के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

नगर आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि एक करोड़ 65 लाख 49 हजार 582 की लागत से सागर पोखरा का सौंदर्यीकरण किया गया है। सारे काम पूरे हो चुके हैं। सौंदर्यीकरण का काम पूरा होने के बाद सागर पोखरा का पूरा लुक बदल गया है। नगर निगम के जेई मनीष कुमार ने बताया कि सागर पोखरा के चारों तरफ 350 स्ट्रीट लाइट लगाया गया है। जो रात में दूधिया रोशनी से जगमग रहता है।

पानी का फव्वारा लगा रहा है ख़ूबसूरती में चार चांद

पोखरा के चारों तरफ फेवर ब्लॉक लगाया गया है, ताकि यहां आने वाले लोग टहल सकें। पूर्व दिशा में मिट्टी भराई का काम कर जमीन को समतल किया गया है। यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए खूबसूरत बेंच और पोखरा के चारों कोना पर गजीबों का निर्माण हुआ है। तालाब के भीतर चारों तरफ चार झरना लगाया गया है।

जिससे निकलने वाला पानी का फव्वारा पोखरा की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। साफ सफाई बरकरार रखने के लिए अलग-अलग डिजाइन के खूबसूरत डस्टबिन भी लगाया गया है। ताकि यहां बैठने वाले लोग पानी के बेकार बोतल, बिस्कुट पैकेट के बेकार रैपर या अन्य बेकार चीजें डस्टबिन में डाल सके और गंदगी ना फैले।सागर पोखरा के सौंदर्यीकरण के बाद यहां शाम को लोगों की जमघट लग रही है।

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास

सागर पोखरा परिसर सौंदर्यीकरण कार्य, सागर पोखरा का उत्तर बना सीढ़ी घाट, नगर के कई नाले, मुहर्रम चौक से गंडक चौक तक की सड़क, इंदिरा चौक से संतघाट जाने वाली पीसीसी सड़क, दुर्गाबाग मंदिर गेट से केआर स्कूल तक का पीसीसी सड़क सहित कई सड़कों का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही द्वारदेवी चौक से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल गेट तक सड़क व नाला निर्माण, सुप्रिया सिनेमा से तीन लालटेन चौक तक सड़क व नाला निर्माण, हनुमत नगर में नाला व सड़क निर्माण, किशुनबाग ने सड़क व नाला निर्माण आदि का शिलान्यास किया जाएगा। इन योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च होने हैं।

वहीं बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद ने बताया किसागर पोखरा के विकास और सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। उद्घाटन के लिए सागर पोखरा पूरी तरह तैयार है। 24 मई को इसके उद्घाटन की तिथि तय हुई है। इस दौरान कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading