पीजी में नामांकन के लिए अगले महीने खुलेगा पोर्टल, इन सात नए कालेजों में भी होगी पढ़ाई

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए अगले महीने से पोर्टल खोला जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। स्नातक तृतीय वर्ष का परिणाम 30 अप्रैल को ही जारी हो चुका है, लेकिन अबतक कालेजों में माक्र्स फाइल और टीआर नहीं भेजा गया है। इस कारण विद्यार्थियों को अंकपत्र नहीं मिला है।

पीजी में नामांकन के लिए आवेदन करते समय अंकपत्र की कापी अपलोड करना होता है। परीक्षा नियंत्रक डा.संजय कुमार ने बताया कि पेंडिंग परिणाम में सुधार के लिए अबतक जो आवेदन आए थे, उन्हें ठीक कर दिया गया है। माक्र्स फाइल तैयार कर कालेजों को भेजने को लेकर तैयारी है। 10 दिनों में कालेजों को माक्र्स फाइल और टेबलेटिंग रजिस्टर (टीआर) भेजा जाएगा।

विश्वविद्यालय के विभिन्न निकायों से मान्यता मिलने के बाद सात कालेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में पहली बार पीजी में नामांकन की स्वीकृति दी गई है। यहां चार विषयों में नामांकन के लिए छात्राओं को विकल्प मिलेगा।

इसके अलावा रामेश्वर ङ्क्षसह कालेज मुजफ्फरपुर, एमएसकेबी कालेज मुजफ्फरपुर, एलएस कालेज मुजफ्फरपुर, गोयनका कालेज सीतामढ़ी, आरएलएसवाई कालेज बेतिया, एलएनडी कालेज मोतिहारी, महिला कालेज मोतिहारी में नए स्तर से पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। एलएस कालेज में पहले से पीजी की पढ़ाई हो रही है।

यहां अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत और भोजपुरी की पढ़ाई शुरू होगी। डीएसडब्ल्यू प्रो.अभय कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि नए कालेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। इससे विद्यार्थियों को सुविधा होगी। बताया कि इससे पीजी में सीटों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading