गैर कानूनी अपूर्ण अधिग्रहण एवं रैयतों की निजी भूमि संपत्ति पर रोक के विरुद्ध पीड़ित परिवारों का विरोध  

मुजफ्फरपुर: रविवार को  राजेन्द्र नगर मुहल्ला विकास समिति, वार्ड संख्या 49 कन्हौली विशुनदत्त के तत्वावधान में आयोजित आम बैठक में सैकड़ों लोगों ने बियाडा के तथाकथित भूमि अधिग्रहण 1986 गजट नोटिफिकेशन से प्रभावित लोगों ने बैठक कर अपना पक्ष प्रस्तुत किया। यह एक पूर्णतः असफल अधिग्रहण था जिसमें रैयतों के विधिसम्मत तरीके से न ही भुगतान के दस्तावेज भूमि अधिग्रहण विभाग के पास उपलब्ध हैं और न ही इस संबंध में कोई अवार्ड जारी करने की सूचना है।

तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय द्वारा भू-अर्जन के पश्चात निर्गत अधिकार प्रपत्र (possession certificate) के संबंध में भी कोई सूचना संबद्ध अंचल अधिकारी अथवा भू-अर्जन पदाधिकारी के पास उपलब्ध नहीं है। मुसहरी अंचल अधिकारी द्वारा बियाडा के पक्ष में किए जा रहे दाखिल खारिज पूरी तरह से संदेह के घेरे में हैं।

अतः इस गैर कानूनी अधिग्रहण के विरुद्ध पीड़ित परिवारों के निजी रैयती जमीन पर बियाडा के पक्ष में संबद्ध प्रशासन द्वारा लगाए गए रोक (प्रतिबंध) के विरोध में की गई इस जनसभा में उपस्थिति बहुत ज्यादा रही । पीड़ित पक्ष ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर उनके हक में उचित विधिसम्मत कार्यवाही कर उनका स्वामित्व बहाल करेगा।

इस सभा की अध्यक्षता अखिलेश कुमार ने की, मंच संचालन उत्पल रंजन, मुख्य प्रवक्ता संजय सिन्हा, कौशल किशोर सिन्हा, विमलेश शर्मा, मृत्युंजय कुमार सिंह, अमित कुमार, सुमित कुमार, रोहित कुमार,अजय कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, विजय मिश्र, संतोष झा, प्रमोद पांडे, नगीना देवी इत्यादि रहे। तकरीबन ढाई सौ से ज्यादा परिवार के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading