अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘संजीवनी इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स’ का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा स्थित आदित्य विजन के समीप, बथुआ नर्सिंग होम के सामने “संजीवनी इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स” का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कविता श्रीवास्तव (पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर) एवं प्रो. (डॉ.) आर.पी. श्रीवास्तव (पूर्व कुलपति, बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से केंद्र का उद्घाटन करते हुए इसे शहर के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा बताया।

केंद्र के संचालक एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सागर कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में संस्थान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “संजीवनी इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स में सभी प्रकार की डायग्नोस्टिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां 24×7 सेवाएं इन-हाउस रेडियोलॉजिस्ट द्वारा दी जाएंगी, जिससे मरीजों को किसी भी तरह की देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम पूरी तरह से ‘नो रिमोट टेलीराडियोलॉजी’ के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं, ताकि हर रिपोर्ट विशेषज्ञ की सीधी निगरानी में तैयार हो।”

उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य मरीजों को समय पर और विश्वसनीय रिपोर्ट उपलब्ध कराना है। यहां फिटल इकोकार्डियोग्राफी, यूएसजी एवं सीटी गाइडेड प्रोसीजर और बायोप्सी जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही रेफर करने वाले डॉक्टरों के लिए विशेष पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जिससे वे मरीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ईसीजी रिपोर्टिंग कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा की जाएगी और डिजिटल व व्हाट्सएप के माध्यम से भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. वर्मा ने बताया कि केंद्र में 96-स्लाइस एआई आधारित सीटी स्कैन, 2D/3D/4D/5D अल्ट्रासाउंड, डॉप्लर, फिटल मेडिसिन सेवाएं, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी तथा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर संपूर्ण जांच की सुविधा मिलेगी।

 

कार्यक्रम में शहर के कई चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मुजफ्फरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं सुलभ होंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading