ह’थियार दि’खाकर सि’गरेट मांगना युवक को पड़ा महंगा:दुकानदारों ने पकड़कर जमकर की धु’नाई, मन भरा तो पुलिस के हवाले किया

मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर मुफ्त में सिगरेट और गुटखा मांगना पर गया महंगा। आसपास दुकानदारों ने पकड़ कर बदमाशों की जम कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथी को पीटाता देख उसके तीन साथी वहा से फरार हो गए।

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कसवा पतौरा चौक की हैं। पकड़े गए बदमाश की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की।उसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।पकड़ा गया बदमाश अवनीश सिंह के रूप में हुई है। जिसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि कसबा चौक पर चार युवक आए। युवकों ने दुकानदार से सिगरेट और गुटखा लिया।दूकानदार ने जब पैसा मांगा,तो एक अपराधी ने अपने पास रखे पिस्तौल को निकाला और दूकानदार पर तान दिया।

जबकि उसके साथी दूकानदार को गाली देने लगे।लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने नजदीक के दुकानदारों ने पिस्तौल तानने वाले युवक के सिर पर जोर से मारा।जिससे बदमाश के हाथ से पिस्तौल गिर गया। तबतक उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने दूकानदार पर पिस्तौल तानने वाले युवक की जमकर पिटाई की।

सूचना पर पहुची पुलिस कार्यवाई शुरू की

मुफ्फसिल पुलिस मौके पर पहुंच लोगों ने युवक को उसके लोडेड पिस्तौल के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।लोगों की पिटाई से जख्मी युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि हथियार के साथ पकड़ा गया युवक अवनीश सिंह है।जिसे इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हथियार के साथ पकड़े गए अवनीश और उसके साथी अपराधिक प्रवृति के हैं।उसके फरार तीन अन्य साथियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading