बच्चों की ज’मकर पि’टाई मामला:लीची तोड़ने के आरोप में बे’रहमी से पी’टा, पुलिस ने आ’रोपी को किया गि’रफ्तार

मधुबनी : लौकहा थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में बीते दिनों दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले वासुदेवपुर पंचायत के आरोपित सरपंच उपेंद्र यादव को किया गिरफ्तार।

बताते चलें कि वायरल वीडियो में दो मासूम बच्चों को लीची तोड़ने के आरोप में बेरहमी से पीटने को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला। जिसको लेकर सोमवार शाम को थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल के नेतुत्व में पुलिस वासुदेवपुर पंचायत के आरोपित सरपंच उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना के महज तीन दिन बाद ही यह सफलता प्राप्त की बल्कि पीड़ित परिवारों में भी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने भी अपना गुस्सास जाहिर किया था।

बताते चलें कि न्याय व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण पद पर आसीन सरपंच के द्वारा की गई इस करतूत के बाद प्रखंड वासियों में भारी आक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों ने भी ज़ालिम सरपंच को कड़ी सज़ा देने की मांग की थी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। आरोपित सरपंच उपेंद्र यादव विशनपुर गांव का निवासी है। गुप्त सूचना पर उक्त आरोपित सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading