गोपालगंज। गोपालगंज में एक मुर्गा व्यवसायी की ह’त्या ग’ला का’टकर कर दी गई है। मामला कटेया थाना क्षेत्र के समोगर गांव का है, जहां मंगलवार की देर रात्रि नवनिर्मित घर के बरामदे में सोये मुर्गा व्यवसायी की गला का’ट कर ह’त्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर श’व को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दी है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के समोगर निवासी पचास वर्षीय हसमुद्दीन मुर्गा व्यावसायी थे।
मंगलवार की शाम वे खाना खाकर अपने निर्माणाधीन मकान के बरामदे में सोए हुए थे। बुधवार की सुबह उनके स्वजन बरामदे में पहुंचे तो खू’न से ल’थपथ बिस्तर पर ही उनका श’व पड़ा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना कटेया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श’व को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
इस मामले में कटेया थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि गला का’टकर उनकी ह’त्या करने के बाद रड से जबड़ा और कंधा को चो’ट मा’रकर तो’ड़ दिया गया था।
श’व को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ह’त्या करने से पहले सोते समय बिस्तर पर या तो बां’ध दिया गया हो या ऊपर से द’बाने के बाद उनकी गर्दन का’ट दी गई हो। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

