जमुई की पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर के साथ रे’प:बोली- शादी का झांसा देकर ढ़ाई साल तक किया दु’ष्कर्म, अब शादी से इनकार

जमुई की पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। वह रोनाल्डो हांसदा नाम के युवक पर रेप का आरोप लगाई है। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर करीब ढ़ाई साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब किसी और लड़की के साथ रह रहा है। शादी करने से भी इनकार कर दिया है।मामला जमुई जिले के चरकापत्थर इलाके के मरियम पहाड़ी की है।

मरीजों को पहुंचाती है अस्पताल

पीड़ित लड़की के माता-पिता बचपन मे ही गुजर गए थे। इसके बाद रिश्तेदारो ने ही उसका ख्याल रखा। लड़की के अंदर पढ़ने और खुद के पैर पर खड़ा होने का इतना जुनून था कि वह जमुई जिले की पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर बनी। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से एंबुलेंस भी दिया गया था। वह एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाती है। फिलहाल, पीड़िता जूलॉजी ऑनर्स पार्ट थर्ड की स्टूडेंट भी है।

2020 में हुई थी मुलाकात

पीड़ित लड़की ने बताया कि मेरी मुलाकात रोनाल्डो हांसदा से अप्रैल 2020 में मुलाकात हुई थी। इसके बाद हम लोग एक दूसरे के संपर्क में आए और मुलाकात होने लगी। रोनाल्ड ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच प्रेग्नेंट हो गई थी। झांसे में लेकर मेरा अबॉर्शन करवा दिया था। आखिरी बार उसने मेरे साथ 17 अप्रैल 2022 को शारीरिक संबंध बनाया था।

चार पहिए गाड़ी की मांग

इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लग गई। गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें वह शादी से इंकार कर दिया। वहीं, उसकी बहन शादी कराने के एवज में चार पहिए की गाड़ी की मांग की है।मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि चार पहिया गाड़ी दे सकूं। इसके बाद उनके परिवार ने शादी से इनकार किया गया।

वहीं, अब रोनाल्डो किसी और लड़की के साथ रह रहा है। अब उसी के साथ शादी करना चाह रहा है। पीड़िता ने लिखित शिकायत को लेकर महिला थाने में मामला दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। जमुई महिला पुलिस ने लड़की की 164 का बयान न्यायालय में दर्ज करवाया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading