SITAMARHI : रीगा चीनी मिल पहुंचे सीतामढ़ी डीएम, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

SITAMARHI : जहां लोग नए साल के रंग में थे। वहीं सीतामढ़ी डीएम रंजीत कुमार सिंह ने कल मुजफ्फरपुर के बोचहां में हुए घटना को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रीगा चीनी मिल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने रीगा पहुंचे। साथ ही साथ किसानों के गन्ना के भुगतान को लेकर रीगा चीनी मिल के अध्यक्ष अमर शर्मा से बात की। अध्यक्ष अमर शर्मा ने कहा कि मार्च तक गन्ना किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं अगर मार्च तक गन्ना किसानों का भुगतान हो गया तो..रीगा चीनी मिल के किसानों की होली होगी मीठी।

डीएम ने पदाधिकारियो के साथ रीगा चीनी मिल का किया दौरा। किसानों के भुगतान एवम मिल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मिल प्रबंधन को दिया निर्देश। वहीं डीएम ने होली के पहले किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश। डीएम ने सुरक्षा के सभी मानकों का डीएम ने लिया जायजा। कर्मियों द्वारा हेलमेट नहीं पहने पाए जाने पर डीएम ने प्रबंधन को कहा सभी कर्मचारियों को हर हाल में हेलमेट का उपयोग करावाएं डीएम ने कहा पूरे मिल में सभी स्थानों में अविलंब लगाए सीसीटीवी कैमरा।

किसी भी हाल में सुरक्षा के साथ नहीं करे समझौता। डीएम ने कहा की इथेनॉल के पैसे से किसानों का होगा भुगतान। चीनी का कोटा बढ़ाने हेतू निदेशक गन्ना भारत सरकार को डीएम लिखेंगे पत्र। कोटा को बढ़ाकर जल्द से जल्द रीगा चीनी मिल के गोदाम में पड़े चीनी की होगी बिक्री। डीएम रंजीत कुमार सिंह ने रीगा चीनी मिल के सभी शाखाओं में घूमकर लिया जायजा। मुजफरपुर में बेकरी मिल में घटी घटना के परिपेक्ष्य में डीएम ने मिल प्रबंधन को सुरक्षा की दृष्टि से दिए कई हिदायत। मिल के कामगारों एवं किसानों की सुविधाओं पर भी डीएम ने मिल प्रबंधन को दिया निर्देश। इस अवसर पर ओएसडी कुमारिल सत्यानंद, डीपीआरओ परिमल कुमार, श्रम अधीक्षक मनीष कुमार, उत्पाद अधीक्षक, डीआईओ मुकेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह के निर्देश पर मुजफ्फरपुर के बोचहां के चिप्स फैक्ट्री में 31 दिसंबर को हुई दुर्घटना में पीड़ित कामगारों से मिलने मनीष कुमार, श्रम अधीक्षक-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सीतामढ़ी तथा मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरा पहुंचे। उल्लेखनीय है कि दुर्घटनाग्रस्त फैक्ट्री में सीतामढ़ी जिला के 7 कामगार भी कार्य कर रहे थे जिसमें 6 कामगार डुमरा अंचल के खैरा पंचायत के रहने वाले 1. चंदन पासवान 2. कृष्णनंदन पासवान 3.अमित कुमार 4. प्रमोद पासवान, 5. कमलेश कुमार, 6. शुभनारायन पासवान तथा 7. सुशील, रीगा अंचल शामिल थे। सुरक्षित बचे कामगारों द्वारा संभावना व्यक्त की गई है कि इनमें में से दो कामगार चंदन पासवान और अमित कुमार की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग और श्रम संसाधन विभाग से जो भी विधिसम्मत सहायता हो उसे शीघ्र दिलायी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading