
NALANDA : दीपनगर थाना इलाके के मघडा सराय गांव में अपराधियों न राजद नेता सह व्यवसाई को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया हत्या के विरोध में लोगों ने जमकर बवाल कर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि बीती रात इंदल पासवान अपनी बाइक से किसी श्राद्ध कर्म में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे इसी बीच पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर कर तीन गोलियां दाग दी जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई।

देर रात जब इंदल पासवान अपने घर नहीं लौटे तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की प्रातः उनका शव और बाइक गांव के किनारे मिला जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे इस इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। जिला राजद ने अपराधियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
