लड़की लव मैरिज करने के बाद घर से गायब, पति बोले- दूसरे आशिक के साथ हो गई फरार

पटना। राजधानी में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल पटना में एक प्रेमिका ने पहले अपने प्रेमी के साथ शादी की और उसके दो माह बाद कहीं ओर फरार हो गई। अब लड़की के मां ने थाने में अपनी बेटी को लापता होने का रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मामला पटना के राम कृष्णा नगर थाना का है। बताया जाता है कि पिपरा के बाजीतपुर के रहने वाले बबीता कुमारी पिपरा के मकसुदपुर निवासी देवेन्द्र यादव के बेटा राजीव रंजन उर्फ अजीत कुमार से प्यार करती थी। कई बार दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी भी हो चुकी थी।

इसके बाद इसके बाद लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। अब पत्नी के घर से लापत होने के बाद पति का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी और आशिक के साथ भाग गई है।

जो अभी मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच दोनों ने अपने मर्जी से कोर्ट में लव मैरिज कर ली और दोनों राम कृष्णा नगर जय माता दी मैरिज हॉल के नजदीक किराए के मकान में रह रही थी। परिवार के लोग जहानाबाद गए तो अचानक बबीता घर से लापता हो गई।

इस सिलसिले में लड़की के मां मंजू देवी ने रामकृष्ण नगर थाना में अपने बेटी का लापता हो जाने का लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मंजू देवी ने दबी जुबान से कहा कि मेरी बेटी को उसके पति राजीव ने ही कुछ किया है। मंजू देवी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बबीता को खोजने का गुहार लगाई है। वही, राम कृष्णा नगर थानेदार जहांगीर आलम ने कहा कि पुलिस लड़की का मोबाइल का टाॅवर लोकेशन खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.