स्नातक में नामांकन के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2022-23 में नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि 15 जून तक विस्तारित कर दी गई है। अध्यक्ष छात्र कल्याण डा.अभय कुमार सिंह ने बुधवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।

बताया कि 25 मई तक पहले तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अबतक सीबीएसई की परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो सका है। वहीं बिहार बोर्ड के कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम भी बुधवार को ही आया है। ऐसे में काफी विद्यार्थी आवेदन से वंचित हो जाते। उन्हें मौका देने को लेकर 15 जून तक पोर्टल खुला रहेगा।

बता दें कि अबतक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 91 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन दिया है। इसमें से 31007 छात्र-छात्राएं अकेले इतिहास विषय के लिए आवेदक हैं।

वहीं हिंदी में भी विद्यार्थियों की अच्छी रुचि दिख रही है। इसमें 12737 छात्र-छात्राओं ने आवेदन दिया है। इसके बाद भूगोल में 9620, मनोविज्ञान में 8465, गृहविज्ञान में 7401 आवेदन आए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.