घर में सो रही लड़की का अ’पहरण:लड़की के भाई ने दर्ज कराया FIR, पुलिस कर रही मामले की जांच

बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मामले में अपहृत लड़की के भाई ने नरकटियागंज शिकारपुर थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी इंदर यादव (25) को आरोपी बनाया।

वहीं पुलिस को दिए आवेदन में लड़की के भाई ने बताया है कि मंगलवार के रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। उसकी बहन भी अपने कमरे में सो रही थी।

सुबह में उसकी बहन घर से गायब मिली जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद आस-पास के लोगों ने बताया कि रात्रि में हरपुर गांव निवासी इंदर यादव और उसके साथ दो तीन अन्य लोग आए और उसकी बहन को बाइक पर बैठाकर ले गए।

आशंका जाहिर कि जा रही कि शादी के नियत से उसकी बहन की अपहरण किया गया है। वहीं मामले में नरकटियागंज थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपह्रत लड़की की बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.