मुजफ्फरपुर। बागमती के जलस्तर में बुधवार को करीब डेढ़ फीट की वृद्धि दर्ज की गई। इससे ग्रामीणों को बाढ़ का भ’य सताने लगा है। वहीं, जलस्तर में वृद्धि के साथ ही कई स्थानों पर आवागमन का सं’कट भी गहराने लगा है। तेहवारा-बर्री मार्ग में पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया है।

लोग बेनीवाद प्रखंड कार्यालय होकर जाने को विवश हैं। बुधकारा निवासी निरोज सिंह ने बताया कि अब 10 की जगह 30 किमी की दूरी तय करके आना-जाना पड़ रहा है।

अगर जलस्तर में कमी नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ेगी। उधर, अंदामा जाने वाले मार्ग में भी पानी भर गया है। वहां कोई साधन नहीं होने से लोगों ने नाव की मांग शुरू कर दी है। जलस्तर बढऩे के साथ ही नदियों में कटाव भी शुरू हो गया है।


