रोहतास में क्ष’त-वि’क्षत हालत में मिला यु’वक का शव:SH पर मिले श’व की शि’नाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में जखनी पुल के पास सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात यु’वक की ला’श मिली, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा दोपहर में की गई। अब पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ करा रही है।

युवक नोखा थाना क्षेत्र के रामपुर चनका गांव के श्री निवास राम का बेटा मनु कुमार 25 वर्ष बताया जाता है। अब पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। सुबह ग्रामीणों ने जब स्टेट हाइवे पर लाश पड़ी देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की कोशिश शुरू हुई।

लेकिन जिंस और शर्ट पहने युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं था, और मोबाइल फोन भी नहीं था। इस बीच लाश मिलने की सूचना पर रामपुर चनका के श्री राम निवास राम और परिजन थाने पहुंचे और मृतक की पहचान मनु कुमार के रूप में की।

नोखा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लगता है। रात युवक किसी ट्रक या बड़े वाहन की चपेट में आ गया, और लगभग एक किमी तक उसका शरीर वाहन में फंस सड़क पर घसीट गया, जिससे लाश क्षत-विक्षत हो गई।

बताया कि युवक के पैर में चपल भी नहीं था, और वह मानसिक दृष्टि से कमजोर या परेशान भी हो सकता है। वह रात में सड़क पर कैसे आया इसकी जानकारी परिजनों से ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है।

​​​​​​​

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.