बेगूसराय में एक कलयुगी पुत्र ने पैसे के खातिर अपने पिता के साथ बुरी तरीके से मारपीट की । इस घटना में घायल पिता की हाथ टूट गयी । उसका इलाज तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में चल जा रहा है।

घटना तियाय सहायक थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर पंचायत की है। जहां काजी रसलपुर निवासी 60 वर्षीय गणेशी शाह को उनके ही छोटे पुत्र ने बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया । जिससे उनका एक हाथ टूट गया और सिर फुट गया है।

घायल गणेशी शाह ने बताया कि उनको दो पुत्र हैं। यह मारपीट घटना उनके छोटे पुत्र मुरारी शाह ने की है। वह कई दिनों से एक लाख रुपया मांग कर रहा था । इस कारण कई दिनों से घर में तनावपूर्ण माहौल था । जिसके बाद बीती रात छोटे पुत्र ने घर आकर पैसे की मांग करने के साथ ही लोहे के रड और लाठी से मारपीट करने लगा है। छोटा बेटा शादीशुदा भी है।

लेकिन वह अपने परिवार की भरण पोषण के लिए कमाने के बदले इधर से घर मे ही बैठा रहता है और पैसे की मांग करता रहता है। पैसे नहीं देने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घायल पिता ने बताया कि छोटे पुत्र के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। घायल पिता की इलाज स्तानीय अस्पताल में की जा रही है।

