SITAMARHI : नये साल के जश्न के दौरान बवाल, जमकर चली गोलियां

SITAMARHI : सीतामढ़ी में नये साल का जश्न गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ माना। दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। 2019 का आगाज गोलियों की बौछार के साथ हुआ। नगर थाना अन्तर्गत मेहसौल ओपी क्षेत्र के मील टोला में नव वर्ष का जश्न मना रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुरू में बाताबाती हुई और फिर बाद में लात-घूंसे चलने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी।

गोलीबारी में एक आदमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये और फिर जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। डुमरा के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। काफी देर के बाद जख्मी की पहचान हो पायी। जख्मी का नाम ज्यायुद्दीन बताया जा रहा है। वो राजोपट्टी का रहनेवाला है। इधर, गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी।

आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछा गया। स्थानीय ओपी प्रभारी अमान अशरफ अस्पताल भी गये और जख्मी का बयान लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज नहीं करायी गयी है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से गोली किसने और क्यों चलाई, इसकी जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.