कटिहार में 16 साल की नाबालिग की हत्या कर दी गई। परिजनों ने रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया है। नाबालिग का शव उसी गांव के पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है। पीड़िता पिछले दो दिन से लापता थी। मामला आजमनगर थाना इलाके की है। गुरुवार को वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

इधर, मृतक लड़की के पिता ने आजमनगर थाने में आवेदन देकर गांव के ही युवक व लड़की के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी मुखिया जनप्रतिनिधि के छोटे भाई पर रेप के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।

पड़ोसी ने ही अगवा किया था
पीड़ित किशोरी के पिता मोहम्मद मुजीब उर रहमान ने अपने आवेदन में बताया है कि 24 तारीख की शाम उसकी बेटी किराना सामान लेने घर के बगल वाली दुकान पर गई थी। यहां काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। इस दौरान जानकारी मिली की कुसुम लाल विश्वास ने दुकान के रास्ते से उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी।

प्रेम प्रसंग का भी मामला
आरोपी युवक के साथ कुछ महीने पूर्व से ही लड़की का प्रेम प्रसंग का चल रहा था। दोनों के बीच मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी। प्रेमी ने लड़की को गिफ्ट में मोबाइल भी दिया था। फिलहाल, आजमनगर पुलिस लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। इधर, घटना के बाद आरोपी युवक फरार है।

