झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल की गंदी बात का ऑडियो और वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल बिहार के जमुई का रहने वाला है। महिला नर्सिंग स्टाफ को बीपी चेक करने के बहाने अपने चैंबर में बुलाकर किस मांगता।

महिला ने दो साल के हैरेसमेंट के बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज कराई है। ऑडियो और वीडियो महिला ने ही रिकॉर्ड किया है। एफआईआर में महिला ने कहा है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो वॉट्सऐप पर भेजते। चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकत करते।

मामला राजधानी रांची के कडरू इलाके के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है। प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ इस संबंध में अरगोड़ा थाना में 24 मई को FIR दर्ज कराया। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा कि प्रिंसिपल हर रोज ब्लड प्रेशर चेक कराने के बहाने अपने चैंबर में बुलाते थे। फिर धीरे-धीरे उसका प्राइवेट पार्ट टच करते थे। सेफ्टी के तौर पर वह हमेशा अपने साथ अपना फोन ऑन करके जाती थी। इसकी जानकारी प्रिंसिपल को नहीं थी।

अश्लील हरकत के लिए बनाते थे दबाव
इतना ही नहीं वह अश्लील हरकत करने के लिए दबाव भी डालते थे। खाली टाइम पर व्हाट्सएप चैट या कॉल करने का दबाव भी बनाते थे। उसने कहा कि प्रिंसिपल उनके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेजते थे। कई बार उन्होंने न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए दबाव ही बनाया पर पीड़िता ने कभी उसकी बात नहीं मानी।

जबरदस्ती करने की भी की थी कोशिश
उसने बताया कि एक दिन प्रिंसिपल जबरन उसके कमरे में चले आए। उसके साथ जबरदस्ती करने लगे उसका वीडियो भी उसके पास है। इस संबंध में उसने स्कूल के अन्य शिक्षकों से भी ये बात शेयर की लेकिन तब तक लॉक डाउन हो गया और स्कूल बंद हो गया।
उसने अपने कंप्लेंट में लिखा है कि इससे पहले भी एक टीचर प्रिंसिपल के व्यवहार से तंग आकर स्कूल छोड़ चुकी है और कुछ लोग नौकरी जाने के डर से प्रिंसिपल के खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एफआईआर के बाद मामले की जांच की जा रही है। मामले में प्रिंसिपल एमके सिन्हा का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

जमुई के रहने वाला है
मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी है। इस जोन में रांची, जमशेदपुर, और खूंटी जिले के 10 महत्वपूर्ण डीएवी स्कूल आते हैं। सिन्हा को तीन दशक का शिक्षण का अनुभव है। मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के रहने वाले सिन्हा ने 1992 में डीएवी में टीचर के रूप में जॉइन किया था। 3 जनवरी, 2018 सिन्हा ने डीएवी कपिलदेव कडरू के प्रिंसिपल के रूप में पदभार ग्रहण किया था।