पत्नी से तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पवन सिंह, क्या कहा दोनों ने?

आरा : भोजपुरी के सिंगर और एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वो अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर चर्चा में है। पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी से तलाक को लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी। गुरुवार इस मामले पर सुनवाई को लेकर पवन सिंह आरा के फैमली कोर्ट पहुंचे। उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी कोर्ट में मौजूद रहीं। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने लगभग 20 मिनट तक कोर्ट के सामने अपनी बात रखी है। पवन सिंह के वकील के मुताबिक, पवन सिंह और उनकी पत्नी ने आगे साथ रहने से मना किया है।

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के वकील ने बताया कि कोर्ट में दोनों पक्ष ने आगे साथ नहीं रहने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने कोर्ट में कहा है कि वे ज्योति सिंह को अपनी पत्नी के रूप में नहीं रखेंगे, वहीं ज्योति सिंह ने भी साथ रहने से मना किया है। जज ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष साथ रहने को लेकर नहीं माने।

पवन सिंह अपने निजी सुरक्षा गार्ड के साथ कोर्ट पहुंचे। इससे पहले 28 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई हुई थी, लेकिन पवन सिंह कोर्ट में नहीं आए थे। जिसके बाद कोर्ट की तरफ से 26 मई की तिथि निर्धारित की गई थी और पवन सिंह को कोर्ट मे हाजिर होने का आदेश दिया गया था। पवन सिंह ने 9 अक्टूबर 2021 को तलाक की अर्जी कोर्ट में फाइल की थी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.