4 हाथ और 4 पैर वाली बच्ची को लेकर मदद के लिए भटक रहा पिता, ऑपरेशन के लिए पैसे नही

नवादा में एक ढाई साल की बच्ची को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जन्म से ही बच्ची के चार पैर और चार हाथ हैं।

मामला तब चर्चा में आया जब बच्ची के माता-पिता उसे लेकर नवादा एसडीओ कार्यालय पहुंचे। उन्हें अब जिलाधिकारी से मदद की दरकार है ताकि बच्ची एक सामान्य जिंदगी जी सके। इससे पहले अस्पताल ने पैसे के अभाव में ऑपरेशन करने से मना कर दिया था।

बच्ची का नाम चहुंमुखी कुमारी है। उसके पिता का नाम बसंत कुमार और मां का नाम ऊषा देवी है, जो वारसलीगंज प्रखंड के हेमजा पंचायत के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची जन्म से ही ऐसी है।

ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले गए थे, लेकिन पैसों के अभाव में डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। निराश होकर वह बेटी के साथ घर लौट आए। अब वह जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाने के लिए नवादा पहुंचे हैं। दंपति का एक 11 साल का बेटा भी है जो दिव्यांग है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.