बेटियों को मिलने लगा सम्मान तो बढ़ने लगी उच्च शिक्षा पाने की ललक, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को कन्या उत्थान योजना का लाभ देने में तेजी आई है। विश्वविद्यालय की ओर से जिलावार 10-10 दिनों का शिड्यूल बनाकर आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है।

25 अप्रैल 2018 के बाद अबतक स्नातक उत्तीर्ण करने वाली 58 हजार 257 छात्राओं ने ई.कल्याण पोर्टल पर आवेदन दिया है। इसमें से 15,288 छात्राओं के खाते में विभाग ने राशि भेज दी है। 38,382 छात्राओं के आवेदनों को भुगतान के लिए विश्वविद्यालय ने अनुमोदित कर दिया है।

वहीं 3232 छात्राओं का आवेदन प्रक्रिया में है। 624 छात्राओं के आवेदन को गड़बड़ी के कारण लाक कर दिया गया है। बता दें कि योजना शुरू होने के बाद से कालेजों में छात्राओं के नामांकन के ग्राफ में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

सरकार की ओर से वर्तमान में सिर्फ अंगीभूत कालेज की छात्राओं के आवेदनों को ही सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है।ऐसे में संबद्ध डिग्री कालेज और अंगीभूत कालेजों में वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययनरत छात्राओं को योजना के लाभ के लिए इंतजार करना होगा। अबतक अंगीभूत कालेज से 34,829 और संबद्ध डिग्री कालेजों से 23,428 छात्राओं ने आवेदन किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.