एसपी आवास से 250 मीटर पर बैंक ड’कैती:BOI में 5 ड’कैतों ने गार्ड की रा’यफल तोड़ी, बं’धक बनाकर 52 लाख लू’टे

अररिया में दिनदहाड़े SP आवास से 250 मीटर दूर बैंक में डकैती पड़ गई । ADB चौक के पास बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में पांच की संख्या में घुसे अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

शटर गिराकर 37 लाख कैश और 15 लाख गोल्ड लूटा। गार्ड की रायफल छीन कर तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

बैंककर्मियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (सफाई के वक्त) 5 अपराधी बैंक में घुसकर गए। 10 मिनट बाद जब मैनेजर अखिलेश कुमार बैंक पहुंचे तो अपराधियों ने इन्हें बंधक बनाकर बाथरूम में बंद किया। इसके बाद बैंक का शटर गिराकर अंदर ताला लगा दिया।

अपराधी अपने साथ ताला लेकर आए थे। हथियारबंद अपराधियों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक के गार्ड ने विरोध किया तो उसका रायफल तोड़ दिया और बंधक बना लिया। इसके बाद बैंककर्मियों को बंधक बना लिया।

इस दौरान बैंक के अंदर 5 ग्राहक थे, उन्हें भी हथियार के बल पर बंधक बना दिया। इसके बाद कैशियर सीतेश रंजन से लॉकर की चाभी ली। इसके बाद लॉकर के 37 लाख कैश और 15 लाख के गोल्ड लूट लिया। इतना ही नहीं अपराधियों ने भागते वक्त CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए।

CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है

इधर, अररिया SP ने बताया कि घटना के सूचना के बाद SDPO और थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए बैंक के बाहर और अन्य इलाकों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.