गोपालगंज में पा’गल कुत्ते ने कांग्रेस पर किया ह’मला:हमले में घा’यल हुआ कांग्रेस यादव नाम का व्यक्ति, गुस्साए लोगों ने पी’ट-पी’टकर ले ली जा’न

गोपालगंज में एक डॉग ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल शख्स 50 वर्षीय कांग्रेस यादव है। कांग्रेस पर हमला करनेवाला डॉग पागल बताया जा रहा है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने डॉग को पीट-पीटकर मार डाला। घटना यादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरीया गांव की है।

इधर घायल कांग्रेस यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कांग्रेस यादव ने बताया कि उस डॉग के आतंक से पूरा गांव सहमा रहता है। ग्रामीण बहुत परेशान रह रहे थे। आज शुक्रवार की सुबह उसने गांव के ही शंकर यादव पर हमला कर दिया।

नजर पड़ने पर कांग्रेस ने डंडे से उसे मारकर भगाने की कोशिश की। इससे वह और आक्रोशित हो गया और उसपर हमला कर दिया। लेकिन कांग्रेस ने कुत्ते की गर्दन पकड़ उसे दूर घुमाकर फेंक दिया।

इसी बीच और भी लोग पहुंच गए और डॉग को डंडे से मारने-पीटने लगे। कई लोगों ने समझाने की भी कोशिश की, लेकिन लोगों ने सुना नहीं और मारपीट कर उसकी जान ले ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.