नवादा में गोविंदपुर पुलिस ने पिछले 20 मई को दुष्कर्म की पीड़ित अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। वही चार आरोपी की तलाश जारी थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दुष्कर्म पीड़िता को राजस्थान के जयपुर में लड़की को रखा गया है। इसके बाद टीम गठन कर लड़की को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडे ने बरामदगी का पुष्टि किया।

बताते चलें कि गोविंदपुर थानाक्षेत्र में पिछले महीने 28 अप्रैल को रामलीला देखने के लिये जाने के क्रम में उसी गांव के दो लड़कों अगवा कर दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता के स्वजन ने थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

गोविंदपुर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद 20 मई को पीड़िता का अपहरण कर लिया गया। इस अपहरण मामला में पीड़िता के स्वजनों ने थाना में प्राथमिक दर्ज कराया और इसी मामले में एक कि गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसी मामला में पुलिस पीडिता की बरामदगी को लेकर छापेमारी करती रही और सफलता मिली कि सूचना के आधार पर राजस्थान के जयपुर जिला के पुलेरा थाना में लड़की हैं। तीन गठन कर मौके पर पहुंचकर दुष्कर्म के पीडित को बरामद किया गया। इसके बाद गोविंदपुर थाना लाया गया।

इस बरामदगी पर थानाध्यक्ष ने बताया कि 164 बयान के लिए कोट भेज दिया गया है। नवादा पुलिस को सूचना मिली थी जयपुर में दुष्कर्म की पीड़िता को रखा गया है, इसके बाद टीम गठन कर छापेमारी की गई। लेकिन वहां पर सिर्फ लड़की मिली। अब तक इस मामले में 1 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।