पटना में सुबह-सुबह ठंडी हवा के झोंके के साथ हुई झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम….

पटना सहित राज्य के कई जिलों में अल सुबह से ही ठंडी हवा के झोंके के साथ बारिश हो रही है। हवा की रफ्तार अधिकतम 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रही। पटना, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, वैशाली, बेगुसराय, नवादा , दरभंगा और मधुबनी के लिए मौसम विभाग की ओर से आंशिक से मध्यम बारिश का अद्यतन अलर्ट जारी किया गया। पटना में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास आसमान बादलों से पूरी तरह ढंक गया और सुबह छह बजे से झमाझम बारिश हुई।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों से यह अलर्ट रात 3.56 बजे से ही जारी किया गया था। इससे पहले शनिवार को ही मौसम विभाग ने रविवार के दिन राज्य भर में जबकि सोमवार के दिन उत्तर बिहार में आंधी पानी की चेतावनी जारी की थी। मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को उमस और गर्मी से भारी राहत मिली है। रविवार को दिन भर में राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश की स्थिति अभी बनी रहेगी। इस वजह से पटना सहित अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।

सभी जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी

सूबे में पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य भर में नमी का संचार हो रहा है। पटना में डेढ़ डिग्री पारा गिरा लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ाई। पिछले 24 घंटे में इसके प्रभाव से राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। कटिहार और सीवान को छोड़कर राज्य के शेष जिलों में एक से लगभग साढ़े तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसमविदों के मुताबिक बिहार से गुजर रही ट्रफ रेखा थोड़ा खिसककर पूर्वी यूपी की ओर शिफ्ट कर गई है। उत्तरी ओडिशा की ओर चक्रवातीय स्थिति बनी हुई है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में राज्य में बारिश बढ़ेगी। रविवार को सभी जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है। सोमवार को उत्तर बिहार की ओर आंधी-पानी की गतिविधियां बनेंगी।

यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में ठाकुरगंज में 18.8 मिमी, जहानाबाद में 15.8 मिमी, घोसी में 14.6 मिमी, हिसुआ में 10.2 मिमी, राजपुर और काको में 7.4 मिमी जबकि सासाराम में 6.4 मिमी बारिश हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading