किसान NDA से हैं खुश, कभी नहीं की कर्जमाफी की बात : कृषिमंत्री

 

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है. कानून व्यवस्था और किसानों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. वहीं JDU और भाजपा के नेता सरकार की सफलता गिनने में लगे हैं. इसी दौरान बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार का बड़ा बयान आया हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार के किसान NDA सरकार से बहुत खुश है. बिहार के किसानों ने कभी कर्ज माफी की मांग नहीं की है.

लाइव सिटीज से खास बातचीत में प्रेम कुमार ने किसानों के सवाल पर कहा कि NDA सरकार किसानों के लिए बहुत काम कर रही है. किसान इस काम से खुश है. बिहार के किसानों ने कभी कर्ज माफ़ी की बात नहीं की है. वहीं बिहर में बढ़ते अपराध को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था एक ठीकठाक है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराध कहा नहीं होता. बड़े-बड़े राज्यों में भी अपराध होते हैं. इसका यह मतलब नहीं है कि लॉ एंड आर्डर खराब है. कानून अपने तरीके से काम कर रही है. जब लालू से सम्बंधित सवाल किए गए तो साफ साफ कहा कि लालू दोषी साबित हो चुके हैं.

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूरा विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला कर रही है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और RLSP चीफ उपेन्द्र कुशवाहा तो खासकर नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं. वहीं बुधवार को तेजस्वी यादव ने JDU पर हमला करते हुए कहा कि JDU गुंडो,हत्यारों,बलात्कारियों व अपराधियों की शरणस्थली है. वहीं तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भी कई आरोप लगाएं. उन्होंने कहा कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ख़ुद हत्या आरोपित और थीसिस चोरी में सज़ायाफ्ता है. इसलिए आरोपियों को बचाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading