PATNA : कूच विहार ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मेघालय के खिलाड़ी बेबस, बिहार ने लगाई जीत की हैट्रिक

PATNA : बिहारी गेंदबाजों के आगे कूच विहार ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मेघालय के खिलाड़ी बेबस हो गए और उन्हें पारी और 178 रनों की हार खानी पड़ी। कूच विहार ट्रॉफी में बिहार की यह लगातार तीसरी जीत है। अब तक हुए पांच मैचों में बिहार को एक मैच में उत्तराखंड से हार मिली है। बिहार को पांच मैचों में से चार में जीत मिली है। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाये। मेघालय ने पहली पारी में 183 और दूसरी पारी में मात्र 43 रन बनाये। खेल के तीसरे दिन बुधवार को सात विकेट पर 177 रन से आगे खेलना शुरू किया और मात्र छह रन जोड़ कर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

पहली पारी में मेघालय की ओर कुश अग्रवाल ने आठ, ह्रितिक शर्मा ने 25, अंकित ने 98, राघव कपूर ने 25 रन , विवेक ने शून्य, ए गुप्ता ने दो, आर्यन ने शून्य, सुधीर साहनी ने भी शून्य, विपिन ने एक रन बनाये। अभिषेक बिना खाता खोले नाबाद रहे। पहली पारी में बिहार की ओर से अमोद यादव ने 59 रन देकर एक, मलय राज ने 40 रन देककर दो, सूरज कश्यप ने 26 रन देकर एक और अपूर्वा आनंद ने 51 रन देकर छह विकेट चटकाये। बिहार ने मेघालय को फॉलोऑन खेलाया जबतक दर्शक मैच का लेने पवेलियन पहुंचते तब तक बिहार के गेंदबाजों ने अमोद यादव (छह विकेट) की अगुआई में मेघालय के सभी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया।

छह रन पर मेघालय का पहला विकेट गिरा और 43 रन पर अंतिम विकेट। मेघालय के 43 रन दस अतिरिक्त रनों के सहारे बना। पहली पारी में 98 रन का स्कोर करने वाले अंकित कुमार सिंह बिना खोले पवेलियन लौटे। इनके अलावा मेघालय की ओर राघव कपूर, आर्यन, विपिन का खाता नहीं खुला। सबसे ज्यादा 10 रन अमन कुमार ने बनाया। कुश अग्रवाल ने 3, रितिक शर्मा ने 6, विबेक ने 1, ए गुप्ता ने 4, सुधीर साहनी ने 5, अभिषेक ने 4 रन बनाये। बिहार की ओर से अमोद यादव ने 18 रन देकर छह, मलय राज ने 9 रन देकर दो और अपूर्वा आनंद ने 6 रन देकर दो विकेट चटकाये।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading