MUZAFFARPUR : ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर, रिलीज पर खतरा

MUZAFFARPUR : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर और निर्माता-निर्देशक समेत फिल्म के 14 लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है. एसडीजेएम वेस्ट की अदालत में दायर किये गए इस परिवाद में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है. वादी अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत देश की कई नेताओं की छवि को बिगाड़ने की नियत से ही यह फिल्म बनाई गई है. फिल्म में देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ किया गया है.

इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 8 जनवरी तय की गई है. इस फिल्म में अनुपम खेर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के बारे में जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘नो कमेंट’. फिल्म पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि वह सिर्फ भारत के ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ ही नहीं थे. बल्कि, देश के एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी थे. दिल्ली में अपनी पुस्तक ‘चेंजिंग इंडिया’ के विमोचन पर उन्होंने कहा था, ‘एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री के साथ ही मैं देश का एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी था.

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म में अमर सिंह का भी अहम किरदार है. इस रोल को कौन कर रहा है? इस बात का खुलासा खुद अमर सिंह ने गुरुवार को न्यूज18 से बातचीत में किया था. संजय बारु की किताब पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह का कहना है कि फिल्म सच के बेहद करीब है. अमर सिंह का दावा है कि फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए खुद उनको ही ऑफर दिया गया था. लेकिन उन्होंने किसी को दिए गए वादे के कारण फिल्म करने से मना कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading