मुजफ्फरपुर : पारू में दु’र्घटना, पांच लोग घा’यल

मुजफ्फरपुर : बड़ादाउद हाई स्कूल के पास सोमवार को एसएच 74 पर ऑटो व बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को इलाज के लिए पारू सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। देवरिया की ओर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर पारू की ओर आ रहा था। इसी दौरान बड़ादाउद हाई स्कूल के पास साइकिल सवार को ठोकर मारकर भाग रही बोलेरो ने ऑटो में ठोकर मार दी।

इसके बाद बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। दुर्घटना में मोतीपुर के बबूरवन निवासी जयराम दास की पत्नी विभा देवी, उसके दो पुत्र विक्रम कुमार व विक्की कुमार, साइकिल सवार पारू जगदीशपुर धर्मु के तुलसी भगत व ऑटो चालक कोइरिया निजामत के मन्टुन कुमार घायल हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading