खगड़िया : प्रेम-प्रसंग में फरार प्रेमी युगल को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर चौथम पुलिस को सौंप दिया। मामला चौथम थाना क्षेत्र के मालपा गांव का बताया जा रहा है। इस मामले में प्रेमिका के भाई के आवेदन पर चौथम थाना में प्रेमी युवक ध्रुव कुमार पर केस दर्ज किया गया है।

इधर चौथम पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रेमिका को 164 का बयान दर्ज कराने व मेडिकल जांच के लिए खगड़िया ले गई।

उल्लेखनीय है कि घटना को लेकर थाना में दिए आवेदन में प्रेमिका के भाई ने कहा कि गत 29 मई की रात को उसकी बहन खाना खाकर सोने चल गई। फिर दो बजे रात में जब उसकी मां जगी तो लड़की घर में नहीं थी।


जिसके बाद लड़की की खोजबीन की जाने लगी। प्रेमिका के भाई ने कहा कि खोजबीन में पता चला कि उसके घर के बगल के ही ध्रुव कुमार उसकी बहन को भगाकर ले गया है। खोजबीन के बाद बेगूसराय जिले के रासिदपुर गांव से दोनों को बरामद किया गया। इसके बाद प्रेमी युगल को चौथम पुलिस को सौंप दिया गया।
