मधुबनी जिला के लौकहा थाना क्षेत्र के लौकहा बाजार स्थित 3 बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताते चलें कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका पाते ही महिला प्रेमी के संग छोटी बच्ची को लेकर घर छोड़ युवक के साथ फरार हो गई।

इस मामले को लेकर चर्चा की बाजार गर्म होती रही। इसके बाद घर के लोग महिला की खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं चल सका। तब घर के लोग मायूस होकर घर में बैठ गए। महिला की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व लौकहा बाजार के बैद्यनाथ प्रसाद के साथ हुई थी।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले तक महिला के पति अपने घर के आगे चाय दुकान करते थे। युवक भी उनके घर के चंद फासले पर दर्जी का काम करता था। वह अक्सर उनके चाय दुकान पर आती थी। पता नहीं दोनों के बीच प्यार हुआ जो इस कदर परवान चढ़ा कि वे दोनों घर के सभी मोह माया छोड़ कर चुपके से भाग गई।

महिला के परिवार वालों का कहना है कि महिला का आचरण पूर्व से भी अनुकूल नहीं रहता था। वह अपने परिजनों के बीच अक्सर विवाद खड़ा करती रहती थी।

महिला की दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चियों का मासूम चेहरा साफ-साफ बता रहा है कि बिना मां के आगे का जीवन वह कैसे व्यतीत करेगी। वहीं निष्ठुर मां को तनिक भी दया नहीं आया कि सोते हुए दोनों बच्ची को छोड़ साथ में एक छोटी बच्ची को लेकर पराए युवक के साथ भाग चली।

वहीं इस बाबत इस मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लाज वश घर के लोग सर झुकाए घर के अंदर बंद हैं। पति विवश और लाचार दिखाई पड़ रहा है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस संबंध में लौकहा थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के तरफ से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।