शादी के पहले वर-वधू पक्ष में जमकर मा’रपीट:दोनों ओर के करीब दो दर्जन लोग घा’यल, बिना शादी बैरंग लौटा दूल्हा

रोहतास के ​​​​​नटवार थाना का फोटो क्षेत्र के विशंभर पुर टोला गांव में मंगलवार की रात वर और वधू पक्ष में हुए मारपीट में दोनों ओर के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशंभर पुर टोला निवासी सत्येंद्र नाथ की लड़की मौसमी कुमारी की शादी सासाराम करवंदिया क्षेत्र के पाचासवा गांव निवासी कृष्णा नट के पुत्र रंजन नटराज के साथ होनी थी।

बारात गाजे-बाजे के साथ विशंभर पुर टोला निवासी सत्येंद्र नट के यहां आई थी। जहां घराती पक्षों द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुरूप बरातियों का स्वागत किया गया। बरात द्वार पूजा एवं जय माल के कार्यक्रम तक सब ठीक रहा, लेकिन डाल पूजा के समय दान दहेज को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते आपस में जम कर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें वधू पक्ष के दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसके बाद वधू पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा को बगैर शादी किए बारात ले बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस मारपीट में वर पक्ष के भी आधे दर्जन लोगों को चोट लगी है, जिनका इलाज बिक्रमगंज में चल रहा है। इस बीच दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी हो रहा है।

दर्जन भर घायल, दो रेफर

मारपीट में लड़की के पिता सत्येंद्र नट, जयराम नट, चमन कुमार उर्फ बेंगा नट, टाइगर यादव, बंटी नट, राजकुमार नट, संजय नट, राहुल नट, रुस्तम नट सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। घायलों में जयराम नट, पिता तथा चमन नट ;पुत्र को डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी पक्ष से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading