पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात गुप्त सुचना के आधार पर चकिया पुलिस ने एनएच 28 के सेमरा स्थित टॉल प्लाजा के पास से कंटेनर में रखी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।

कंटेनर में साइकिल के पार्ट्स के बीच 331 कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। चालक खलासी दोनों फरार हो गए हैं।

कंटेनर से विभिन्न ब्रांडों की 2933.64 लीटर शराब पाई गई। जब्त शराब में जुबली गोल्ड स्पेशल 750 एमएल के 90 कार्टून, किंग गोल्ड 375 एमएल के 95 कार्टून, किंग गोल्ड 180 एमएल के 105 कार्टून, पार्टी स्पेशल 375 एमएल के 20 कार्टून, पार्टी स्पेशल 180 एमएल के 21 कार्टून शामिल हैं।

बरामदगी पर चकिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब की बड़ी खेप ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी थी। इधर सूचना मिलते ही संबंधित कंटेनर का नंबर देते हुए परसौनी टॉल प्लाज़ा को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद टोल पर मौजूद कर्मियों ने गाड़ी को वहीं रुकने की बात कही।

कंटेनर चालक और खलासी ख़तरे को भांप मौका देख वहां से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कंटेनर को थाने ले आई।

जहां 200 कार्टून साइकिल के पूर्जो के बीच छिपाकर रखी 331 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब चंडीगढ़ में निर्मित है और उत्तरप्रदेश से बिहार लाई जा रही थी। पुलिस शराब के नेटवर्क का पता लगा रही है।